आगरालीक्स…लिव इन में रह रही युवती की मौत, प्रेमी हिरासत में. 10 दिन पहले ही किराये पर लिया था कमरा…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत् का मामला सामने आया है. युवती गोवर्धन की कृष्ण विहार कॉलोनी में 10 दिन पहले ही अपने प्रेमी के साथ रहने आई थी. दोनों ने यहां एक कमरा किराये पर लिया था. दोनों लिव इन में रह रहे थे. आज युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसके गले व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. हत्या की आशंका पर पुलिस ने उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है. युवती विवाहित थी.
जानकारी के अनुसार आज एक व्यक्ति सरकारी अस्पताल में एक युवती को बेहोशी की हालत में लेकर आया. डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी. सीूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को लाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शूरू कर दी. पुलिस दोनों के कमरे पर पहुंची तो वहां नशे का सामान बरामद हुआ. पूछताछ में युवक ने अपना नाम शम्मी बताया तथा मृतक युवती का नाम हरजिंदर कौर निवासी कुरुक्षेत्र बताया. दोनों रिलेशनशिप में रहे रहे थे.
पुलिस के अनुसार 25 नवंबर को वे कुरुक्षेत्र से मथुरा आए थे औ यहां उन्होंने गोवर्धन की कृष्ण विहार कॉलोनी में एक कमरा करिाए पर लिया था. दोनों पहले से ही शादीशुदा थे. आसपास के लोगों के अनुसार दोनों के बीच हमेशा लड़ाई की आवाज आती थी. विवाद में हरजिंदर की मौत होना बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार डॉक्टरों को महिल के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसके परिजनों को सूचित किया गया है. पुलिस जांच कर रही है.