आगरालीक्स…आगरा में ग्वालियर हाइवे पर सवारियों से भरा आटो को रौंदा, दो लोगों की मौत, दो घायल
आगरा में एक्सीडेंट रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. 2 दिसंबर को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हुए आटो एक्सीडेंट में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आज भी ग्वालियर हाइवे पर एक सवारियों से भरे आटो को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. हादसे में आटो सवार दो यात्रियों एक पुरुष व महिला की मौत हो गई है जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल है. सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.
घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र के ग्वालियर हाइवे की है. खारी नदी पुल पर अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे आटो को रौंद दिया. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पुलिस भी आ गई. टक्कर लगने के बाद आटो हाइवे पर बुरी तरह से घिसट गया जिससे सवारियां उसमें फंस गई थीं. पुलिस ने आटो के अंदर से लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. लेकिन दो यात्रियों जिसमें एक महिला और एक पुरुष है की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. पुलिस मौके पर है. बताया जाता है कि यह आटो सेवला से सैंया खेरागढ़ की ओर जा रहा था.