आगरालीक्स…आगरा में लगा चिकित्सा महाशिविर, 350 मरीजों ने कराई अपनी जांच, चिकित्सकों ने दिए सर्दी में खुद को बचाने के परामर्श
चिरंजीवी समाज सेवा संस्था व रोटरी क्लब आगरा निओ द्वारा सिकंदरा स्थित चिरंजीव नर्सिंग होम पर चिकित्सा महाशिविर का आयोजन किया गया. इस चिकित्सा शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच, लिवर, गुर्दा व पेट रोगों की जांच, खून की कमी की जांच, थायराइड व डायबिटीज की जांच, हृदय व श्वांस रोग के मरीजों की जांच की गई।
डॉ चंदन कुमार फिजिशियन व डायबिटीज थायराइड व श्वांस तथा हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताया कि सर्दियों में यह समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। मरीज को अपनी दवा की डोज चिकित्सक से मिलकर सही कर लेनी चाहिए तथा बाहर धुंध में निकलने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं की जांच डॉक्टर शिवानी शिखा द्वारा की गई। शिविर का लगभग 350 मरीजों ने लाभ उठाया, शिविर मे सभी मरीजो को जांचो के साथ दवा भी वितरित की गई, शिविर का संचालन चिरंजीव समाज सेवा संस्था के सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।