आगरालीक्स …आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर कोच बस डिवाइडर पर चढ गई, बस का एक हिस्सा लटक गया। बस में 70 सवारी थी।
गोरखपुर से गुजरात जा रही स्लीपर कोच बस आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सिरसागंज में बुधवार सुबह अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। बस का एक हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ गया, अचानक से बस के टकराने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक के बाद एक यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।
बस में थी 70 सवारी
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। बस में 70 यात्री थे किसी को चोट नहीं आई है, यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया।