आगरालीक्स…आगरा में गलनभरी सर्दी छुड़ाने लगी कंपकंपी. आने वाला पूरा सप्ताह कड़ाके की ठंड का. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में इस समय गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. लेकिन मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि आने वाले पूरा सप्ताह तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार हैं. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22.39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.92 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पूरे सप्ताह कड़ाके की ठंड रहेगी और तापमान लगभग एक जैसा रहेगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/12/23) 22.3
Departure from Normal(oC) -1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/12/23) 9.9
Departure from Normal(oC) 2