आगरालीक्स …आगरा में 42 हजार वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त, जानें किन वाहनों के पंजीकरण किए जा रहे निरस्त।
आगरा ताज ट्रेपैजियम जोन में हैं, इसके चलते प्रदूषण की रोकथाम के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत 15 साल से पुराने वाहनों को चलाने पर रोक लगी हुई है। आरटीओ कार्यालय द्वारा जिन वाहनों को 15 साल पूरे हो चुके हैं उनके पंजीकरण निरस्त किए जा रहे हैं।
UP 80 AZ to BD तक के वाहनों के पंजीकरण होंगे निरस्त
एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा का कहना है कि अब पांच और सीरीज के वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए जा रहे हैं। एजेड से लेकर बीडी सीरीज के वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए जाएंगे। इस सीरीज के आगरा में करीब 42 हजार वाहन हैं, इन वाहनों को आगरा में नहीं चला सकेंगे। इसके लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं।
अभी तक 2.67 लाख वाहनों के पंजीकरण हो चुके हैं निरस्त
आगरा में 15 साल पुराने वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसके तहत अभी तक 2.67 लाख वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए जा चुके हैं।