Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म Agra news: New Year 2024 will be full of happiness, five rare coincidences including Aditya Mangal, Gaja Kesari Yoga
अध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

Agra news: New Year 2024 will be full of happiness, five rare coincidences including Aditya Mangal, Gaja Kesari Yoga

100

आगरालीक्स…खुशियों भरा होगा नववर्ष-2024, आदित्य मंगल, गज केसरी योग समेत पांच दुर्लभ संयोग। सूर्य को अर्घ्य देकर करें पांच उपाय तो सुख-शांति और समृद्धि।

नया साल लेकर आएगा खुशखबरी

साल 2023 जल्द ही विदा लेने वाला है। साल 2024 के स्वागत के लिए हर कोई तैयारी में जुटा है और यही कामना कर रहे हैं कि आने वाला साल आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। ज्योतिष के हिसाब से भी देखा जाए तो वर्ष 2024 के पहले ही दिन 1 जनवरी को 5 शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं, जीवन में खुशियां ला सकते हैं।

नये साल की शुरुआत सोमवार से

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक एक जनवरी 2024 को पांच शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं। सबसे प्रमुख बात ये है कि साल के पहले दिन की शुरुआत सोमवार के साथ हो रही है। यह काफी शुभ माना जाता है। सोमवार से यदि साल की शुरुआत हो रही है तो यह साल समृद्धिदायक और सुख प्रदान करने वाला माना जा सकता है।

आदित्य मंगल योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2024 को सूर्य और मंगल देव धनु राशि में विराजमान रहेंगे। इन ग्रहों की युति के कारण आदित्य मंगल योग निर्मित हो रहा है, जिससे जातक को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होगी। देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी लक्ष्मी नारायण योग।

लक्ष्मी नारायण योग

शुक्र देव और बुध देव की युति से लक्ष्मी नारायण योग निर्मित होता है। लक्ष्मी नारायण योग के दौरान भगवान विष्णु की आराधना करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को धन लाभ होता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी शांति बनी रहती है।

गजकेसरी योग

साल के पहले दिन चंद्रमा भी सिंह राशि में विराजमान रहेंगे और साथ ही 29 दिसंबर को मेष राशि में गुरु मार्गी होंगे। ऐसे में साल गुरु की पांचवी दृष्टि सिंह राशि पर होगी। ऐसी स्थिति में गजकेसरी योग निर्मित होगा। इससे जातक को हर कार्य में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अच्छे पद की प्राप्ति होगी।

आयुष्मान योग

1 जनवरी को सुबह-सुबह 03.31 से अगले दिन 2 जनवरी 2024 को सुबह 04.36 तक आयुष्मान योग रहेगा। आयुष्मान योग में शिव, गणेश जी की साधना करना शुभ होगा। इससे व्यक्ति को दीर्घायु प्राप्त होती है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

यह अपनानें होंगे उपाए उपाय

-साल के पहले दिन गणेशजी की पूजा जरूर करें।

-भगवान शिव और विष्णु जी का अभिषेक करें।

-तांबे के सूर्य की स्थापना करें।

-सूर्योदय से पहले उठकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!