आगरालीक्स…आगरा से नये साल में हिमाचल के कुल्लू-मनाली जाने वाले सैलानियों में बेचैनी। जाम व खाने-पीने के सामान की कमी से पर्यटक हो रहे हैं परेशान
घंटों जाम में फंस रहे हैं पर्यटक
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली समेत अन्य हिल स्टेशनों पर क्रिसमस और नये साल को लेकर बंपर भीड़ हो रही है। इससे सैलानियों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। संचार माध्यमों में हिमाचल के हिल स्टेशनों पर भीड़ और पर्यटकों की परेशानी की खबरें आ रही हैं।
आगरा के सैलानी जुटा रहे हैं हिमाचल का अपडेट
आगरा से भी बहुत से सैलानी हिमाचल प्रदेश में गए हुए और बहुत से लोगों ने नई साल के लिए बुकिंग कराई हुई है। राजामंडी गोकुलपुरा के मयंक यादव और माधव शर्मा ने भी बुकिंग कराई हुई है लेकिन वहां की जाम और अन्य परेशानियों को लेकर चिंता में हैं। हिमाचल की स्थिति का पल-पल का अपडेट जुटा रहे हैं, जिससे कि जाने के बाद कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
पर्यटक ज्यादा झूम जाए तो पुलिसवाले होटल में सुलाकर आएः सीएम सुक्खू
इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें सुक्खू ने कहा, ”मैंने तो पुलिसवालों से ये भी कहा है कि अगर कोई पर्यटक ज़्यादा झूम जाए तो उसे हवालात की सैर नहीं करवानी है. उसे उसके होटल में छोड़ना है और आराम से सुलाना है ताकि उसके मन में ये ना रहे कि मैं करने तो इंजॉय आया था पर यहां हवालात की सैर कर रहा हूं।

पर्यटकों को खाने की दिक्कत नहीं होगीः सीएम हिमाचल सीएम बोलते हैं, ”हमने नोटिफिकेशन जारी कर दी है, 20 दिसंबर से 5 जनवरी तक के लिए. पिछली बार भी हमने की थी. इससे होगा ये कि जो पर्यटक आएंगे उनको खाने की दिक्कत नहीं होगी।