आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज में 10 दुकानों में एक साथ चोरी. जो लगा हाथ, वो सब ले गए चोर…दुकानदारों में आक्रोश
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ चोरों ने ताजगंज के नंदा बाजार और गल्ला मंडी में करीब 10 दुकानों के ताले चटकाकर चोरी की है. सुबह चोरों की करतूत की जानकारी तब हुई जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे. यह देख दुकानदारों में आक्रोश फैल गया. सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस छानबीन में लगी हुई है.
थाना ताजगंज क्षेत्र के प्राचीन गल्ला मंडी में चोरों ने 10 दुकानों हाथ साफ कर दिए. कोहरे व ठंड का फायदा उठा चोरों ने एक-एक कर दुकानों के ताले तोड़ दिए. आज सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था. दुकानों के ताले टूटे देख व्यापारियों में आक्रोश फैल गया. चोर दुकानों में से तेल, घी और अन्य सामान के साथ कैश भी चोरी कर ले गए हैं. व्यापारियों का कहना है पुलिस अगर मुस्तैद होती तो इतनी बड़ी घटना बाजार में नहीं होती.