आगरालीक्स…आगरा में फौजी के घर लाखों की चोरी. अलमारी का लॉक तोड़ सोने चांदी के आभूषण और कैश कर ले गए चोरी…
आगरा में सर्दी के साथ ही चोरी की वारदातें भी शुरू हो गई है. किरावली में चोरों ने एक फौजी के घर को निशाना बना लिया. चोर ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे ज्वैलरी और कैश चोरी कर ले गए. घर का मालिक फौजी अपनी मां को लेकर दिल्ली गया था, वापस लौटा तो चोरी की जानकारी हुई. सूचना पर पुलिस पहुंच गई.
किरावली में फौजी भाइयों का घर है. फौजी अपनी मां को लेकर किसी काम से दिल्ली लेकर गया था. रात में घर पर कोई नहीं था. किसी समय चोर इसके मकान में घुस गए और घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए. उन्होंने अलमारी का लॉक तोड़कर घर के अंदर से 10 लाख के सोने चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये कैश निकाल ले गए. फौजी जब घर पहुंचा तब चोरी की जानकारी हुई. सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.