Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Former Vice Chancellor Prof. Girish Chandra Saxena received ICC’s Life Time Achievement Award…#agranews
आगरा

Agra News: Former Vice Chancellor Prof. Girish Chandra Saxena received ICC’s Life Time Achievement Award…#agranews

125

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र सक्सैना को आईसीसी का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला. स्टूडेंट्स ने पेश किए 200 से अधिक शोधपत्र

इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स का 42वां राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा विश्वविद्यालय, कोटा (राजस्थान) में 20 से 22 दिसम्बर 2023 तक संपन्न हुआ, जिसमें 200 से अधिक शोध विद्यार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए तथा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्त किये। उद्‌घाटन सत्र में अवध विवि, फैजाबाद तथा डा० भीमराव आम्बेडकर विवि, आगरा के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चन्द्र सक्सैना को उनके 60 वर्ष के शैक्षणिक, शोधपरक तथा प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो तथा उपलब्धियों के लिए “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2023 से अलंकृत किया गया। पूर्व में उनको मिली उपलब्धियों में माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा वर्ष 2015 में ‘आत्मा राम अवार्ड’ दिया गया, जो विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में हिन्दी को प्रोत्साहन देने के लिए केन्द्रीय हिन्दी संस्थान द्वारा दिया जाता है।

इसके अतिरिक्त अधिवेशन में 10 यंग साइंटिस्ट अवार्ड एवं रसायन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान प्रदान करने वाले 30 अन्य अवार्ड प्रोफेसर्स एवं वैज्ञानिकों को प्रदान किए गए। अधिवेशन में इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स के त्रिवर्षीय चुनावों में मुंगेर विवि (बिहार) के पूर्व कुलपति तथा पटना विवि के पूर्व प्रति कुलपति प्रो रंजीत कुमार वर्मा को अध्यक्ष, महाराजा सूरजमल ब्रज विवि, भरतपुर के पूर्व कुलपति प्रो राजेश कुमार सिंह धाकरे को सचिव तथा आगरा कालेज, आगरा के पूर्व प्राचार्य प्रो मनोज कुमार रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। डा० भीमराव आम्बेडकर विवि, आगरा के प्रति कुलपति प्रो अजय तनेजा को क्षेत्रीय सचिव, आगरा कालेज रसायन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो एससी गोयल, प्रो बिनोद कुमार तथा डा भूपेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न क्षेत्रों से 10 उपाध्यक्ष तथा 15 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित हुए।

सर्वसम्मति से डा गिरीश चन्द्र सक्सैना को आईसीसी का संरक्षक बनाया गया। कांफ्रेंस में प्रो नीलिमा सिंह कुलपति कोटा विवि तथा प्रो आशू रानी कुलपति आगरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री बीनू मेहता उद्‌घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थे। समापन सत्र में राजस्थान तकनीकी विवि के कुलपति प्रो एसके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!