आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की छुट्टी के भी आदेश जारी. शीतलहर के कारण दो दिन और बंद रहेंगे स्कूल…
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर शीतलहर के कारण जनपद आगरा के राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालय तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालयों में दिनांक 01 जनवरी 2024 व 02 जनवरी 2024 का अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त विद्यालयों द्वारा उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
बता दें कि आगरा में इस समय भीषण सर्दी पड़ रही है. इससे पहले डीएम ने 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए थे लेकिन आज शाम को डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने नये आदेश जारी करते हुए स्कूलों में 2 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है.
