आगरालीक्स… आगरा के कान्वेंट स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 20 जनवरी से आवेदन, 26 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी।
कान्वेंट, मिशनरी स्कलों में अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने के लिए सीटें आरक्षित हैं। बीएसए जितेंद्र कुमार गोड के अनुसार, आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आनलाइन आवेदन किया जाएंगे। 19 से 25 फरवरी तक बीएसए आनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेंगे। 26 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित छात्रों का प्रवेश छह मार्च तक कराया जाएगा।
चार चरणों में होंगे प्रवेश
प्रवेश के लिए दूसरा चरण एक मार्च से शुरू होगा, तीसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होगा और चौथा चरण एक जून से होगा।