आगरालीक्स… आगरा में शीतलहर और गलन भरी सर्दी में स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई। डीएम के निर्देश पर छुट्टी के सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए जारी किए गए आदेश।
आगरा में शीतलहर चल रही है, गलन भरी सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है। ऐसे में आगरा के स्कूलों में कक्षा 12 तक के स्कूलों की छह जनवरी तक छुट्टी कर दी गई थी, सात जनवरी को रविवार है। ऐसे में आठ जनवरी को स्कूल खुलने थे, इससे पहले ही स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है।
10 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी
डीएम के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी किए हैं, इसमें कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। मिशनरी, कान्वेंट सहित सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।