Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra Breaking Video News : FIR lodge against SO, Property dealer Kamal Chaudhary & five other for grabbing 4 Beegha land in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Breaking Video News : FIR lodge against SO, Property dealer Kamal Chaudhary & five other for grabbing 4 Beegha land in Agra #agra

282

आगरालीक्स… आगरा में बेशकीमती जमीन कब्जाने के लिए कुल्फी वाले को ड्रग पैडलर बनाकर फर्जी मुकदमा दर्ज करने वाले एसओ, बिल्डर सहित सात पर मुकदमा। वीडियो के लिए क्लिक करें

पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर​ सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बोदला रोड पर चार बीघा जमीन कब्जाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कर दो परिवार को जेल भेजने वाले तत्कालीन थाना जगदीशपुरा के एसओ​ जितेंद्र कुमार, प्रोपर्टी डीलर खंदौली निवासी कमल चौधरी, उसके बेटे धीरू चौधरी सहित सात के खिलाफ पीड़ित उमा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये है मामला
आगरा में बैनारा फैक्ट्री के पास बीएस कॉम्प्लेक्स के नजदीक बोदला निवासी उमा देवी की चार बीघा जमीन है। जमीन की कीमत करोड़ों में है। उन्होंने डीजीपी को शिकायत की, कहा कि उनके ससुर सरदार टहल सिंह के नाम से चार बीघा जमीन है, ससुर टहल सिंह और पति सरदार जसवीर सिंह का निधन हो चुका है, जमीन उनके कब्जे में थी। उन्होंने जमीन की देखरेख के लिए रवि कुशवाह और उनके भाई शंकरलाल कुशवाह को रख दिया था,ये कुल्फी बेचते हैं। यहां 35 वर्ष से दोनों परिवार रह रहे थे।
आरोप है कि जगदीशपुरा पुलिस के साथ मिलकर नेमचंद जैन और उनके साथ जमीन कब्जाने का काम करने वाले लोगों ने साजिश रची। इसके तहत पहला मुकदमा 26 अगस्त 2023 को रवि कुशवाह, शंकरलाल उर्फ शंकरिया और जटपुरा निवासी ओम प्रकाश पर गांजा बिक्री करने का मुकदमा दर्ज करते हुए वाहन सहित गांजा बरामद किया गया और तीनों को जेल भेज दिया। जिस वाहन को जब्त दिखाया गया उसकी नंबर प्लेट फर्जी बताई गई। उसी जगह पर नौ अक्टूबर को आबकारी निरीक्षक ने छापा मारा, मौके से रवि की पत्नी पूनम और बहन पुष्पा और फुरकान को पकड़ा गया, आबकारी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। इससे चार बीघा जमीन खाली हो गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

error: Content is protected !!