अयोध्यालीक्स… अयोध्या में राम भक्तों के ठहरने के लिए अस्थाई नगर तीर्थ क्षेत्र पुरम तैयार। 20 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था।
अयोध्या पहुंच रहे राम भक्तों को ठहराना शुरू किया
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सज गई है। रामभक्तों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है, जिनके ठहरने के लिए तंबुओं का एक नगर बनाया गया है, जिसका नाम तीर्थ क्षेत्र पुरम रखा गया है। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने बताया कि यहां और बेड बड़ा दिए जाएंगे, ताकि भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कार सेवक पुरम में भी ठहरने की थी व्यवस्था

अभी तक कारसेवक पुरम में अस्थायी नगर का संचालन हो रहा था, जहां सिर्फ 1000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था थी।
तीर्थ क्षेत्र पुरम में 1200 रूम, 3600 बिस्तर लगाए
तीर्थ क्षेत्र पुरम’ 1200 रूम हैं, जिसमें 3600 बिस्तर लगाए हैं। एक रूम में 3 लोग ठहर सकते हैं। 22 जनवरी के बाद यहां और बेड बड़ा दिए जाएंगे, ताकि भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।