जम्मूलीक्स… माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुश खबरी। माता के दर्शन को भक्तों के लिए पुरानी गुफा दिन में दो बार खुलेगी। जानिये समय
भक्तों की सुविधा के लिए उठाया गया कदम
जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों भक्त आते हैं। इस साल को एक रिकॉर्ड कायम किया गया है। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी भक्तों की सुविधा के लिए कदम उठा रहा है।
पुरानी गुफा में दर्शन का यह रहेगा समय
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अब भक्तों की सुविधा के लिए पुरानी गुफा में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अब पुरानी गुफा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक खुली रहेगी। समय अवधि बढ़ने से भक्तों को माता के दर्शन को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।