आगरालीक्स…आगरा में सुबह घना कोहरा तो दोपहर को धूप और शाम होने के बाद गलन. जानें आने वाले एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान और आज का तापमान
आगरा में सर्दी का सितम बरकरार है. दिन में निकल रही धूप राहत देने का काम कर रही है, लेकिन शाम होने के बाद गलन और सुबह के समय घना कोहरा अभी भी बरकरार है. आज सुबह भी ताजनगरी घने कोहरे के आगोश में लिपटी हुई नजर आई. सुबह 9 बजे तक तो यही हालात रहे. बाद में कोहरा छंटना शुरू हुआ और 11 बजे के बाद सूर्य ने अपनी किरणों की लालिमा बिखेरना शुरू किया.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में निकल रही धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फिलहाल एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. तापमान में कभी कमी आएगी तो कभी बढ़ेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/01/24) 20.4
Departure from Normal(oC) -1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/01/24) 7.2
Departure from Normal(oC) –
