आगरालीक्स… आगरा में चांदी कारोबारी की फैक्ट्री में पुलिस का छापा, छत से कूदकर भागने लगे जुआरी, नौ अरेस्ट।
आगरा में बुधवार रात को पुलिस ने आवास विकॉलस कॉलानी में चांदी की पायल की फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोग छत से कूदकर भागने लगे। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया, इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
दौड़कर पकड़े जुआरी, कैश किया जब्त
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चांदी पायल की फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस को देखते हुए अफरा तफरी मच गई। जुआरी छत से कूदकर भागने लगे, पुलिस ने दौड़कर जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने नौ लोगों को अरेस्ट करने के साथ ही सात लाख से अधिक का कैश जब्त किया है।