आगरालीक्स…आगरा के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में हुआ 18वां सामूहिक उद्यापन समारोह. 64 जोड़ों ने किया एकादशी कथाओं का रसपान
सोमवार को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) द्वारा 18वें सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने श्री बाँके बिहारी जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्ष सतीश चन्द गोयल एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री एस.बी.मित्तल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समिति पिछले 11 वर्षों से उन लोगों के लिए जो किन्ही कारणों से एकादशी उद्यापन घर पर संपन्न नहीं करा पाते हैं उन सभी के लिए यह कार्यक्रम निरंतर करती आ रही है। प्रथम दिन भगवताचार्य श्री सुभाष चन्द्र शास्त्री ने 64 जोड़ो को 26 एकादशी कथाओं का रस पान कराते हुए हरि संकीर्तन, गौ पूजन व हवन एवं देव विसर्जन कराया। इसके बाद आयोजन समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया। महामंत्री ने बताया कि 21 जनवरी को सुंदरकांड का पाठ, व्यास पूजन एवं भोजन प्रसादी के बाद आयोजन का समापन होगा।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया की सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में सनातन धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है। समिति के मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महाराज अग्रसेन सेवा सदन में दीपोत्सव का अयोजन हर्षोल्लास के साठ मनाया जाएगा। इस दौरान संरक्षक राधेश्याम अग्रवल, मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, रमेश चन्द वर्मा, संदीप मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल,डॉ. रामानुज भारद्वाज, राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, इशांक अग्रवाल, रामसनेही अग्रवाल(देवांश कैटरर्स), सुमन शर्मा, कुसुम बंसल, विकास बंसल(लड्डू भाई), आशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।