आगरालीक्स…आगरा में 29 जनवरी तक कड़ाके की ठंड. घना कोहरा और कोल्ड डे कंडीशन रहेगी बरकरार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
आगरा में मौसम विभाग द्वारा सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है. आगरा सहित आसपास के फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा में भी कड़ाके की ठंड के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा सहित यूपी में अभी और ठंड कहर ढाएगी. पूर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी तक फिलहाल आगरा में कोल्ड डे कंडीशन बरकरार रहेगी और सर्दी से राहत के फिलहाल कम आसार हैं. इसके साथ ही घना कोहरा भी छाएगा.
आज सुबह भी ठंडक रही लेकिन पिछले कई दिनों की अपेक्षा आज राहत मिली. दिन में निकली हल्की धूप ने भी लोगों को सर्दी से राहत देने का काम किया. हालांकि शाम होने के बाद गलनभरी सर्दी का असर फिर शुरू हो गया. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो अभी भी सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/01/24) 17.9
Departure from Normal(oC) -6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/01/24) 8.2
Departure from Normal(oC) –
