आगरालीक्स ….आगरा में सुबह धूप निकलने के बाद बादल छा गए हैं, स्कूलों की छुट्टी को लेकर परिजन चिंतित हैं। अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
आगरा में शीतलहर और कोहरे के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल बंद चल रहे थे, 27 जनवरी को स्कूलों के लिए आदेश जारी किए गए थे, इसमें कहा गया था कि संभव हो सके तो स्कूल आनलाइन क्लास संचालित कर सकते हैं। वहीं, स्कूल बच्चों को बुलाना है तो ठंड से बचाव के इंतजाम किए जाएं।
कई स्कूल संचालित कर रहे आनलाइन क्लासेज
शीतलहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर कई स्कूलों ने आनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी थी, कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की आनलाइन कक्षा चल रही थीं। जबकि नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों को सुबह 10.30 बजे के बाद स्कूल में बुलाया जा रहा था।