आगरालीक्स…स्कूलों को लेकर जारी रहेंगे डीएम के ये आदेश. स्कूलों से भी आने लगे मैसेजेस…
कड़ाके की ठंड से जूझ रहे आगरावासियों को पिछले दो दिन से राहत मिली है. ऐसे में कल सोमवार से स्कूल खुलेंगे या नहीं इसको लेकर आज दिनभर पैरेंट्स के बीच चर्चा चलती रही. हालांकि शाम होने के बाद सब कुछ क्लियर होने लगा है. 26 जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश अभी लागू रहेंगे. इसके तहत कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए जो स्कूल आनलाइन क्लास लेना चाहते हैं, वह आनलाइन क्लास ले सकते हैं और जो स्कूल बच्चों को स्कूल में ही पढ़ाना चाहते हैं उन्हें बच्चों के आने की टाइमिंग सुबह 10 बजकर 30 मिनट ही रखनी होगी. आज शाम को स्कूलों से भी मैसेजेस आना शुरू हो गए हैं. कई स्कूलों द्वारा आनलाइन क्लासेस के मैसेज आए हैं तो कई स्कूल कल से खुल रहे हैं जिनकी टाइमिंग सुबह 10 बजकर 30 मिनट होगी.
26 जनवरी को ये आदेश हुए थे जारी
जनपद में शीतलहर सम्बन्धित मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तापमान को देखते हुए जनपद के सभी बोर्ड के विद्यालयों हेतु निम्न आदेश पारित किए जाते हैं :- दिनांक 27 जनवरी 2024 से कक्षा 12 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट / मिशनरीज विद्यालयों में जहाँ सम्भव हो, वहाँ विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, उनका समय प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के मध्य ही रखा जाएगा। कक्षाएं संचालित करने की स्थिति में विद्यालय प्रबन्धन द्वारा निम्न प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएंगे
- ऐसे विद्यार्थियों की कक्षाओं में ठण्ड बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु रूम हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा ।
- Classes/Practicals / Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर / खुले में नहीं बैठाया जाएगा।
- विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े, जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों, उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं ।
- उक्त आदेश का कड़ाई अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.agra.nic.in पर चेक किया जा सकता है।