आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ 1.50 किलोमीटर में शहर विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रोनिक आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए चार विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित होंगे, जानें नए शहर के बारे में।
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा की बैठक में आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर 10500 हेक्टेयर में शहर विकसित करने और चार विशेष आर्थिक क्षेत्र यानी एसईजेड विकसित करने पर सहमति बनी है। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि मार्स एसोसिएटस द्वारा दो महीने में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यावरण की द्रष्टि से आगरा में इलेक्ट्रोनिक्स व उससे संबंधित उद्योग की विशेष आर्थिक क्षेत्र में विकसित किए जाएंगे।
इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रोनिक्स के उपकरण की लगेंगी यूनिट
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा में चार एसईजेड विकसित किए जाएंगे। यहां इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रोनिक्स के उपकरण की यूनिट लगाई जाएंगी, एसईजेड में ही आवासीय, संस्थागत, कामर्शियल गतिविधियों के लिए जगह होगी, यह एक तरह से एक छोटा शहर होगा।
मास्टर प्लान के बाद शासन से अनुमोदन
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दोनों तरफ 10500 हेक्टेयर जमीन पर एक एक छोटे शहर विकसित किए जाने के लिए दो महीने में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस मास्टर प्लान का शासन से अनुमोदन होने के बाद जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू की जाएगी।