आगरालीक्स…यूपी में पहली बार आगरा में आयोजित किया है स्मार्ट महिला सम्मेलन। महिलाओं को जागरूक करने के साथ योजनाओं को बताया।
महिलाओं की जनकल्याण की योजनाएं गिनाईं
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा देश में पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान के साथ महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए शौचालय का निर्माण, बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेकों योजनाएं तैयार की हैं।
10 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम
महिलाओं से खचाखच भरे सूरसदन सभागार में गीता शाक्य ने कहा उत्तर प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। बैंकिंग सखी, विद्युत सखी, ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बना रहीं हैं।