लखनऊलीक्स.. योगी सरकार ने वर्ष 2024-25 का बजट वित्त मंत्री ने पेश किया। आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़ रुपये। जानें अब तक किसे क्या मिला।
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज विधानसभा में पेश किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। बजट में 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं हैं।
निराश्रित महिला पेंशन में बढ़ोत्तरी, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ी
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है। प्रदेश के लगभग 55 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रदान की जा रही है। सभी वर्गों की पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एक जोडे़ के विवाह पर 51,000 रुपये अनुदान की व्यवस्था है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 1,00,874 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराते हुए 510 करोड़ रुपये का व्यय किया गया।
खास-खास
-गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए 2057 करोड़ 76 लाख रुपये।
-लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि।
-राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 7350 करोड़।
-अटल इंडस्ट्रीयल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 400 करोड़ रुपये।
-गांवों में बिजली देने के लिए 2000 करोड़ रुपये प्रस्तावि।
-धार्मिक स्थलों को जाने वाली सड़कों के लिए 1750 करोड़ रुपये।
-ओवरब्रिज के लिए 1000 करोड़ रुपये की धनराशि।
अयोध्या और वाराणसी को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है
अयोध्या में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 150 करोड़
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए 2500 करोड़ रुपये।