नईदिल्लीलीक्स..दिल्ली-एनसीआर में किसानों के आंदोलन से ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ गई है। तीसरे दिन भी लोग परेशान। पुलिस की नई एडवाइजरी जारी।
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक प्रतिबंध जारी किए
एमएसपी पर कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी किसान पंजाब-हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक सलाह जारी की है। साथ ही कई ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
वाहन चल रहे हैं रेंग-रेंग कर
दिल्ली-एनसीआर में लोगों को आज तीसरे दिन भी जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। कई रास्तों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं।
कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट
किसानों की दिल्ली में एंट्री रोकने और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं। कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
इन शहरों में रही जाम की समस्या
ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते आज तीसरे दिन भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के शहरों से राष्ट्रीय राजधानी आने वाले रास्तों पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
टिकारी बॉर्डर पूरी तरह से सील
किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाओं पर सख्त किलेबंदी की गई है। टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस वजह से यहां के ट्रैफिक को नजफगढ़ में डायवर्ट कर दिया गया है।