आगरालीक्स…ताजमहल पर मलेशिया के झंडे के महिलाओं ने कराया फोटोशूट…वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई ने लिया एक्शन. देखें वीडियो
ताजमहल के अंदर सुरक्षा में चूक के मामले कई बार सामने आ चुके हैं. यहां एक बड़ी चूक फिर सामने आई जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया. ताजमहल में मलेशिया के झंडे के साथ महिलाओं ने ग्रुप में फोटो कराए. काफी देर तक यह चलता रहा. वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई कर्मचारियों ने इन महिलाओं को पकड़ लिया. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. इस मामले में ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि मलेशिया से आई महिलाओं ने बताया कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी, उन्होंने माफीनामा लिखकर दिया और इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
ताजमहल के अंदर एक बार फिर चूक नजर आई. आज सुबह सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पर्यटकों के एक ग्रुप ने ताजमहल परिसर में मलेशिया के झंडे के साथ फोटो खिंचवाई. इसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई और सीआईएसएफ में खलबली मच गई. घटना आज सुबह लगभग नौ बजे की है. मलेशिया के महिला पर्यटकों का एक ग्रुप ताजमहल के अंदर पहुंचा. ग्रुप में 8-10 महिलाएं थीं. सभी ने ताजमहल के अंदर मुख्य एंट्री के बाद रास्ते के बीच में खड़े होकर फोटो खिंचवाई. इस फोटो में उन्होंने अपने देश के झंडे को खोलकर रखा है.
इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो