आगरालीक्स ….आगरा में आज पुलिस भर्ती परीक्षा में 90 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, दिन में जाम में फंस सकते हैं, जरूरी काम होने पर ही निकलें, दो पाली में परीक्षा।
आगरा में आज पुलिस भर्ती परीक्षा में 90 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, परीक्षा में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात से ही अभ्यर्थी आ गए, वे अपने परिजनों के साथ आए हैं। इससे आज सुबह से ही भीड़ रहेगी।
सुबह 10 से पहली पाली की परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा 920 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। दो पाली में हो रही परीक्षा पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। एक पाली में 45936 अभ्यर्थी शामिल होंगे, परीक्षा के लिए 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 111 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।