आगरालीक्स…. आगरा में पुलिस कर्मियों पर ढाबा संचालक ने सब्जी आने में देर होने पर मारपीट करने, यात्रियों को ढाबे से भगा देने के लगाए आरोप, वीडियो।
आगरा के मलपुरा में न्यू प्रिंस ढाबा है, ढाबा संचालक मनमोहन गोयल का आरोप है कि रविवार रात को ढाबे पर कई बस खड़ी हुई थी। यात्री खाना खा रहे थे, इसी दौरान पुलिस कर्मी खाना खाने के लिए ढाबे पर आए। पुलिस कर्मियों को सब्जी देर से मिली इस पर वे नाराज हो गए। मारपीट कर दी, बस चालक के साथ अभद्रता की। ढाबे से यात्रियों को भगा दिया।
ढाबा बंद कराने की धमकी, लात मारते हुए वीडियो
ढाबा संचालक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही ढाबा के वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं। इसमें एक पुलिस कर्मी ढाबा पर काम करने वाले कर्मचारी को लात मारते हुए दिखाई दे रहा है। ढाबा संचालक का कहना है कि पुलिस कर्मी चेतावनी देकर गए हैं कि ढाबा नहीं चलने देंगे। उन्होंने वीडियो के साथ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।