संभललीक्स…पीएम मोदी ने कल्कि धाम का शिलान्यास किया। जय मां कैला देवी और बूढ़े बाबा. की जय के साथ संबोधन किया।
अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित

पीए मोदी संभल में अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम् के बुलावे पर यहां आए थे। उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद संबोधन की शुरुआत मां कैला देवी और बूढ़े बाबा की जय के साथ की। उन्होंने कहा कि संभल की भूमि से अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। कल्कि धाम के शिलान्यास का अवसर मिला। सभी देशवासियों और विश्व भर के श्रद्धालुओं को शुभकामना देता हूं।
आस्था के केंद्र के रूप में उभरेगा
पीएम ने आगे कहा कुछ ऐसे काम हैं, जो पीछे के लोग मेरे लिए ही छोड़ गए हैं। आपका आशीर्वाद रहा तो सभी अच्छे काम पूरे करेंगे।
पीएम ने किया सुदामा-कृष्ण का भी जिक्र
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान सुदामा कृष्ण का जिक्र करते हुए कहा कि सुदामा पोटली में श्रीकृष्ण को कुछ देते तो उन पर भ्रष्टाचार का केस हो जाता।
सीएम ने भी समारोह को संबोधित किया
उन्होंने कहा कि कल्कि धाम आस्था के केंद्र के रूप में उभरेगा। पीएम आज यूपी में कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम को सीएम योगी ने भी संबोधित किया।
मोहम्मद शमी और कुमार विश्वास मौजूद रहे
इस मौके पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी और गीतकार कुमार विश्वास भी मौजूद रहे।