आगरालीक्स …ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आगरा में स्पा, होटल, रिसोर्ट सहित 9148 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट स्थापित करने पर लगी मुहर, इससे 18 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार जानें सबसे ज्यादा किस क्षेत्र में निवेश हुआ।
आगरा में आगरा में प्रस्तावित कुल 347 एमओयू में 65336 करोड़ के निवेश में से 160 एमओयू के साथ 9148.36 करोड़ का निवेश हुआ, इससे 18254 लोगों को रोजगार मिलेगा।
आगरा में कई प्रोजेक्ट शुरू किए जाएगे। सूरसदन में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लखनऊ से लाइव प्रसारण करने के साथ ही जिन उद्यमियों के साथ एमओयू हुआ उन्हें सम्मानित भी किया गया। आगरा से 70 उद्यमी लखनऊ शामिल होने के लिए गए हैं।
लीला पैलेस एंड रिसार्ट
श्री गोवर्धन रिसार्ट एंड स्पा 200 करोड़ रुपये
ईशारेज एनर्जी टू प्राइवेट लिमिटेड 150 करोड़ रुपये
सनसियोर सोलकर पार्क 64.5 करोड़ रुपये
तीन हजार करोड़ रुपये से खाद्य तेल की कंपनी
1.6 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट जमीन न मिलने से नोएडा में शिफ्ट
आगरा में हांगकांग के टाउशन ग्रुप द्वारा 1.6 लाख करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट आगरा में लगाना था, लेकिन आगरा में प्रोजेक्ट के लिए जमीन नहीं मिली। ऐसे में प्रोजेक्ट को नोएडा शिफ्ट करना पड़ा।