आगरालीक्स….ताज महोत्सव में लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे आईएमए के डॉक्टर्स. मेडिकल जागरूकता अभियान और परामर्श कैंप
संस्कृति, खान पान, कला को समर्पित आगरा के सबसे बड़े महोत्सव ताज महोत्सव में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा ने 10 दिवसीय जन जागरूकता अभियान के कैंप का शुभारंभ किया कैंप का शुभारंभ। भारत माता एवम मां सरस्वती के सम्मुख अध्यक्ष डा मुकेश गोयल, डॉ सुनील शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सचिव आई एम आगरा डॉक्टर पंकज नगायच ने बताया कि पिछले वर्ष भी एक रिकॉर्ड के रूप में लगातार 10 दिन तक मेडिकल कैंप इस उत्सव में चलाया गया था इसी प्रकार इस वर्ष भी इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा एवं प्रत्येक दिवस मेडिकल स्पेशियल्टी और सुपर स्पेशलिटी के कैंप्स आयोजित किए जाएंगे। डा मुकेश गोयल ने बताया कि ऐसे कैंप्स अत्यंत आवश्यक हैं। आज एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ आगरा ने सर्जरी से संबंधित आने वाली जटिलताओं परेशानियां एवं बीमारियों के बारे में जन जागरूकता किया।
आगरा सर्जन्स एसोसिएशन ने पाइल्स को लेकर किया जागरूक
बदले दौर में लगभग हर तीसरा व्यक्ति पाइल्स की समस्या से पीड़ित है, इससे बचा जा सकता है और बीमारी होने पर ठीक भी हो सकते हैं। मगर, अधिकांश केस में लोग संकोचवश बीमारी के बारे में बताते नहीं है और इलाज भी नहीं कराते हैं।
ऐसा डा समीर कुमार ने कहा। प्रो डा प्रशांत लवानिया ने पाइल्स से बचाव, इलाज और सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। डा करण रावत ने पाइल्स की बीमारी के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हमें ऐसा भोजना करना चाहिए जो पच जाए। इसके लिए पानी, फल का सेवन अधिक करना चाहिए और नियमित टहलना चाहिए। इससे पाइल्स की समस्या से बचा जा सकता है, जिन लोगों को कब्ज है उन्हें पाइल्स से ज्यादा समस्या होती है।
आगरा सर्जन एसोसिएशन के डा. सुनील शर्मा ने बताया कि पाइल्स का प्रारंभिक अवस्थ्या में डॉक्टर से इलाज करा लेते हैं तो ताउम्र ठीक रह सकते हैं। मगर, ऐसा नहीं हो रहा है, पाइल्स को लेकर लोग लापरवाही बरतते हैं और जब ब्लीडिंग और असहनीय दर्द होता है उस समय डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। इस तरह के मामलों में आपरेशन ही विकल्प बचता है। कोषाध्यक्ष डा योगेश गोयल ने कहा की कार्यक्रम में एक हेल्पलाइन का जो कि 821 8510087 है ,जिस पर ताज महोत्सव में आने वाले किसी भी व्यक्ति को अगर कोई इमरजेंसी महसूस होती है तो वह इस नंबर पर कॉल करके चिकित्सकों से तुरंत संपर्क कर सकता है !
कैंप प्रतिदिन दोपहर ३ बजे से शाम ८बजे तक चलेगा।कैम्प में डा विनीत वर्मा,डा ललित कुमार, डा ऋषभ यादव, डा सार्थक उत्तम, ऋषि श्रीवास्तव, गौरव तोमर, मनोज तिवारी,अभय एवम अन्य मौजद रहे।