आगरालीक्स...स्टैंडअप कॉमेडियन अमित टंडन ने लोगों को गुदगुदाया. अपनी कॉमिक टाइमिंग और अंदाज से महफिल लूटी
ताज महोत्सव के अंतर्गत सूरसदन में आज जमकर ठहाके लगे. स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन ने अपने खास अंदाज और कॉमिक टाइमिंग से पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने जमकर लोगों को गुदगुदाया. इससे पहले मंडलायुक्त द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया.
सूरसदन में अपनी कॉमेडी से श्रोताओं का स्वस्थ्य मनोरंजन करने वाले कॉमेडियन अमित टंडन जी को शानदार प्रस्तुति के बाद स्मृति चिन्ह भेंट किया।
