Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Two silversmiths died in the Namak Ki Mandi, One’s elder sister got married after 20 days and the other’s one and a half year old son got married…#agranews
आगरा

Agra News: Two silversmiths died in the Namak Ki Mandi, One’s elder sister got married after 20 days and the other’s one and a half year old son got married…#agranews

157

आगरालीक्स…नमक की मंडी में दो चांदी कारीगरों की मौत. एक की बड़ी बहन की शादी 20 दिन बाद तो दूसरे का डेढ़ साल का बेटा

थाना कोतवाली का नमक की मंडी एरिया. सराफाओं के कारोबार की यह मंडी. छोटी—छोटी दुकानें लेकिन काम बड़े—बड़े. हजारों कारीगर रोजाना यहां काम करने आते हैं लेकिन मंगलवार शाम यहां के महल कॉम्पलैक्स में चांदी की ढलाई करते समय गैस लीकेज होने से दो कारीगरों की दर्दनाक मौत हो गई. तीसरा घायल इस दुकान के मालिक का बेटा है. उसकी हालत भी नाजुक है. इस घटना के रेस्क्यू का सीसीटीवी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग कारीगरों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं. उनके चेहरे पर पानी डाल रहे हैं.

एक छोटे से कमरे में इस तरह के प्लांट चल रहे हैं. खिड़की न होने के चलते कमरा गैस चैंबर बन गया था. कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित महल कॉम्प्लेक्स में जयपुर हाउस निवासी मुरारीलाल वर्मा का तीसरी मंजिल पर चांदी सफाई का प्लांट है. प्लांट के बगल में ही आफिस है. शाम करीब सात बजे 38 वर्षीय बमरौली कटारा ​निवासी रवि और 42 वर्षीय सेवला निवासी आकाश काम कर रहे थे. मुरारीलाल और उनका बेटा अजय आफिस में बैठे हुए थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कारखाने में कारीगर बायलर में केमिकल का मिश्रण कर रहे थे. इसी दौरान तेज गैस बनने लगी. इससे कारीगरों की हालत बिगड़ गई. वह बाहर की तरफ भागे और मार्केट की गैलरी में गिर गए. आवाज सुनकर अजय भी पहुंच गए. उनकी भी हालत बिगड़ गई. तीनों को गिरता देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई. इसकी जानकारी पर पहुंचे प्लांट संचालक मुरारीलाल ने फोन कर लोगों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन गैस की वजह से आसपास के दुकानदार भी कारीगरों के पास जाने की हिम्मत नहीं कर सके. सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक कारीगरों की मौत हो चुकी थी.

जिन दो कारीगरों की मौत हुई है उनमें आकाश अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई है. बड़ी बहन की शादी 20 दिन बाद होनी है. तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही हैं, लेकिन अब घरवालों को समझ नहीं आ रहा है कि यह शादी कैसे होगी, बिना आकाश के कैसे क्या होगा. सबकुछ बिखर गया. शादी वाले घर में मातम पसर गया है. बहनों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया है.

दूसरा कारीगर रवि है जो कि बमरौली कटारा का रहने वाला है. रवि पांच साल से इस प्लांट पर काम कर रहा था. उसका खुद का दो साल का एक बेटा है. पिता और भाई मजदूर हैं, रवि के बलबूते ही घर का खर्चा चलता है लेकिन कल शाम को आई मौत की खबर ने सबकुछ तबाह सा कर दिया है. पत्नी मीनाक्षी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: 8 inspiring fathers from Agra received the Best Father Award 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 8 प्रेरणादायी पिताओं को मिला बेस्ट फादर अवार्ड 2026. इनमें...

आगरा

Agra Live News: A wonderful confluence of Yoga, spiritual practice, and health at DEI, Agra on International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के डीईआई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, साधना और स्वास्थ्य...

आगरा

Agra Live News: Rotary Club Agra Grace shared information about Arhatic Yoga on World Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने अरहाटिक...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Padmavati Panchayat Mahasabha organized a matrimonial introduction meet for young men and women in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पदमावती पंचायत महासभा ने किया युवक युवती परिचय सम्मेलन. बेहतर...

error: Content is protected !!