आगरालीक्स…आगरा में सड़क किनारे लगाया जा रहा था मोबाइल फोन का टावर, लोगों ने इसकी अनुमति के कागज मांगे तो भाग खड़े हुए टावर लगाने वाले
आगरा के सिकंदरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे कुछ कर्मचारी मोबाइल टावर लगा रहे थे, इसकी जानकारी होने पर फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी वहां पहुंचे, उन्होंने जब टावर लगने के संबंध में अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो इस पर टावर लगा रहे कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए. एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री नंबर ई—56 के सामने सड़क किनारे कुछ कर्मचारियों ने आनन—फानन में मोबाइल टावर खड़ा कर दिया है.
जब इसकी जानकारी होने पर वहां पहुंचे और अनुमति पत्र मांगा तो कर्मचारी थोड़ी ही देर में काम बीच में छोड़कर वहां से चले गए. इस पर मुकेश अग्रवाल ने इंडस्ट्रियल एरिया में नियंत्रण रखने वाले विभाग यूपीसीडी के अधिकारियों व कर्मचारियों से टावर के संबंध में जानकारी करनी चाही तो वहां से इस संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की गई.