आगरालीक्स…आगरा के मार्केट नाइट में ओपन बार बन जाते हैं. कोई कार के अंदर तो कोई बाइक पर छलकाते हैं जाम…ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन में अब पुलिस
आगरा के मार्केट नाइट होते ही ओपर बार बन जाते हैं. कोई कार के अंदर शराब पी रहा होता है तो कोई बाइक पर ही पैग बना रहा होता है. चुपचाप इस तरह से काम होता है कि कोई देख न ले. हालांकि देखने वाले देख लेते हैं और चुपचाप चले जाते हैं लेकिन अब पुलिस नाइट में खुले में शराब पीने वालो के खिलाफ एक्शन के मूड में है. पिछले दो दिन में पुलिस ने जाम छलका रहे ऐसे 669 लोगों को पकड़ा है. उन्हें थाने लाया गया और चालान काटा गया. सबसे ज्यादा ट्रांस यमुना और हरीपर्वत क्षेत्र में लोग खुले में शराब पीते हुए मिले.
शहर के पॉश मार्केट से लेकर हाइवे पर शराब के ठेकों के आसपास रात के 8 बजने के बाद ही महफिलें लगना शुरू हो जाती हैं. आसपास ही ठेलों पर सोडा, पानी और नमकीन भी मिलने लगता है. इनमें संजय प्लेस, सदर, खंदारी, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, बूढ़ी का नगला, सिकंदरा, बोदला, रामबाग, टेढ़ी बगिया आदि इलाके प्रमुख हैं. पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने ओपन बार के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी थानों की पुलिस को निर्देशित किया है.