आगरालीक्स ….आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की बस में लगी आग, बच्चों को बाहर निकालकर बस खाली कराई, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बचा हादसा। वीडियो
आगरा में शुक्रवार दोपहर को छुटटी के समय गुरु द्वारा गुरु के ताल से भगवान टॉकीज की तरफ आ रही बस में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर चालक ने बस को रोक दिया। स्थानीय लोग आ गए।
बस कराई खाली
स्थानीय लोगों ने बस में बैठे बच्चों को बाहर निकाल दिया, इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए आस पास से पानी लेकर आ गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इससे करीब 30 मिनट तक अफरा तफरी का माहौल रहा। स्कूल बस पर भारतीय बाल विद्यालय मंदिर लिखा हुआ था।
पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लेकर बुझाई आग
स्कूल बस के इंजन में आग लगी थी, जिस जगह बस में आग लगी उसी के पास पेट्रोल पंप भी है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर आ गए, उन्होंने बस में लगी आग पर काबू पाया।