आगरालीक्स… आगरा में शू कारोबारी के घर अभी तक की सबसे बडी ढाई करोड की चोरी हुई है, सीसीटीवी में कैद चोरों को पकडने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है। ये चोर एक साल पहले डेयरी व्यवसायी के घर में चोरी कर चुके हैं, उस समय में सीसीटीवी से चोरों के फुटेज मिल गए थे, लेकिन चोर पकडे नहीं जा सके।
आगरा के प्रताप नगर में शू कारोबारी रहते हैं, वे अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए थे, उनकी कोठी में सीसीटीवी लगे हुए हैं। वे इंटरनेट कनेक्टिविटी से कोठी में लगे सीसीटीवी को अपने मोबाइल में देख सकते हैं। 22 अप्रैल की रात को उन्होंने मोबाइल में कोठी के सीसीटीवी देखे तो होश उड गए, कोठी में दो चोर दिखाई दे रहे थे।
भाई को भेजा घर, चोर भाग निकलने

अपनी आंखों के सामने कोठी में चोरी होते देख कारोबारी सहम गए, उन्होंने अपने पास में रहने वाले अपने भाई को फोन कर कोठी में चोरों के होने की जानकारी दी, वे कोठी तक पहुंचे जब तक चोर गायब हो चुके थे। कोठी का सामान बिखरा पडा था।
ढाई करोड की चोरी
कारोबारी ने लौटने के बाद कोठी में चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी,
लेकिन चोरी में क्या क्या सामान गया है, इसका जिक्र नहीं किया। पिछले दिनों कारोबारी ने चोरी में गई नगदी और ज्वैलरी की लिस्ट बनाई तो होश उड गए, यह करीब ढाई करोड की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक शू कारोबारी ने चोरी गए सामान की लिस्ट पुलिस को नहीं सौंपी है।
एक साल पहले भी कर चुके हैं चोरी, पोस्टर दिखाकर चोरों की तलाश
एक साल पहले ईदगाह में डेयरी व्यवसायी अनिल मित्तल के घर में चोरी हुई थी, उस समय भी यही चोर सीसीटीवी में कैद हुए थे, इन चोरों को पकडने के लिए पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए हैं।
Leave a comment