Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News: 12 projects worth Rs 8504.79 lakh were inaugurated today for tourism development in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 12 projects worth Rs 8504.79 lakh were inaugurated today for tourism development in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटन विकास के लिए 8504.79 लाख की 12 योजनाओं का आज लोकार्पण हुआ है. जानिए कहां—कहां और कितना—कितना लगेगा ये पैसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा 2800 करोड़ की 650 उत्तर प्रदेश तथा जनपद आगरा की पर्यटन विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसका सजीव प्रसारण आयुक्त सभागार में किया गया। जनपद में स्वीकृत लागत रू0 2647.78 लाख की लागत से कछपुरा एवं मेहताब बाग क्षेत्र का समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण तथा रू0 25.63 लाख की लागत से फतेहपुर सीकरी वि०सभा में महाराजा सूरजमल पार्क की स्थापना का लाकार्पण किया गया।

इसी क्रम में स्वीकृत लागत रू0 1246.59 लाख की लागत से बटेश्वर स्थित प्राचीन पवित्र कुण्ड का पर्यटन विकास, रू0 124.22 लाख की लागत से आगरा में श्री फूलेश्वर महादेव मन्दिर, शाहगंज का पर्यटन विकास, रू0 1700.91 लाख की लागत से बटेश्वर स्थित प्राचीन मन्दिरों का हेरिटेज कन्जर्वेशन का कार्य, रू0 249.75 लाख की पर्यटन कार्यालय, आगरा का उच्चीकरण का कार्य, रू0 114.89 लाख की जनपद आगरा में ब्लाक-खेरागढ़ में रामजीराम बाबा मन्दिर दिगरौता का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्याकरण, रू0 908.2 लाख की जनपद आगरा के बटेश्वर में फसाड लाइटिंग की स्थापना, रू0 265.58 लाख की जनपद आगरा के फतेहपुर सीकरी पर फसाड लाइटिंग का कार्य, रू0 413.78 लाख की जनपद आगरा में ट्री हिल्टन से आगरा चौपाटी तक सड़क का सौन्दर्याकरण एवं सुदढीकरण कार्य, रू0 375.39 लाख की जनपद आगरा में इनर रिंग रोड स्थित फेस-01 में आगरा एण्ट्री गेट का निर्माण कार्य तथा रू0 432.07 लाख की लागत से जनपद में सुभाष पार्क के लैंडस्कोप, डिजाइनिंग के कार्य का शिलान्यास किया गया।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!