आगरालीक्स…सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल। सोना 65 हजार के करीब तो चांदी 73 हजार के पार, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें…
सोने में कल से आज मामूली नरमी
सहालग के सीजन में सोने और चांदी के दामों में तेजी का रुख बना हुआ है सोना कल 65 हजार से पार हो गया था लेकिन आज इसमें थोड़ी कमी आई है। बुधवार को 24 कैरेट दस ग्राम सोना 64,748 रुपये पर चल रहा था, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 73, 290 रुपये पर पहुंच गई थी।
वायदा बाजार भी सर्राफा बाजार की तर्ज पर
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमते सर्राफा बाजार की तरह थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ बनी हुई है। बुधवार दोपहर तक सोना 64,750 रुपये प्रति दस ग्राम और एक किलो चांदी 73,386 रुपये प्रतिकिलो पर है।
अभी तेजी के आसार, 12 साल में दोगुना हो गया सोना
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसकी कीमतों में तेजी के ही आसार है। 12 वर्षों में देखा जाए तो सोना 37 हजार से ज्यादा महंगा हुआ है।
फेडरल बैंक के ब्याज दर घटाने की आशंका का असर

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी को लेकर माना जा रहा है कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है और महंगाई भी अब कम होकर नियंत्रण में है। इसके चलते अमेरिकी फेडरल बैंक आने वाले तिमाही में ब्याज दर घटने की आशंका के चलते सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते ही कीमतों में तेजी आ रही है।
सर्राफा बाजार में ग्राहकी कमजोर, बिकवाली बढ़ी
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इन दिनों सराफा बाजार में ग्राहकी कमजोर हो गई है। हालांकि बिकवाली तेजी से बढ़ी है, क्योंकि निवेश की दृष्टि से कम कीमत में खरीदने वाले निवेशकों को फायदा हुआ है।