Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: First befriended wife’s lover and then murdered him…#firozabadnews
टॉप न्यूज़फिरोजाबाद

Agra News: First befriended wife’s lover and then murdered him…#firozabadnews

124

आगरालीक्स…पत्नी के पुराने प्रेमी से मिला पति, शराब पिलाकर जानी संबंधों की गहराई और फिर कर दिया ये काम…

टूंडला में 25 फरवरी को मिली युवक की लाश और उसकी हत्या का सनसनीखेज खुलासा आज पुलिस ने कर दिया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी ने रॉड के प्रहार से उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है.

मामला नारखी थाना के खगरई गांव का है. 25 फरवरी को गांव के रहने वाले ब्रजेश का शव टूंडला में मिला था. पुलिस जांच में उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे. पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही थी और सीओ टूंडला के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगाई गई थीं. पुलिस ने आज हत्याकांड के आरोपियों हरदासपुर में रहने वाले रामबाबू और सुमित को अरेस्ट कर लिया.

पूछताछ में रामबाबू ने बताया कि उसकी पत्नी ममता शादी से पहले अपनी बहन की ससुराल खगरई जाती थीं. वहां उसके प्रेम संबंध ब्रजेश के साथ हो गए थे. बाद में गलत आदतों के चलते ममता ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था. चार महीने पहले रामबाबू को पत्नी ममता और ब्रजेश के संबंधों के बारे में जानकारी मिली. तभी से वह ब्रजेश की हत्या की प्लानिंग करने लगा. रामबाबू ने बहाने से ब्रजेश से पहले दोस्ती कर ली. दोनों साथ बैठते थे और शराब पीते थे.

25 फरवरी को रामबाबू अपने साथी सुमित के साथ ब्रजेश के पास पहुंचा और शराब पीने की बात कहकर अपने साथ ले गए. रास्ते में शराब खरीदी और फिर चकरोड पर बैठाकर शराब पिलाई. इसके बाद बातों ही बातों में रामबाबू ने ब्रजेश से उसकी महिलाओं के साथ दोस्ती के बारे में पूछा. बजेश ने ममता का भी नाम ले लिया. इस पर गुस्साए रामबाबू ने ब्रजेश पर रॉड से प्रहार करना शुरू कर दिया और उसकी हतया कर दी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!