आगरालीक्स ….आगरा में चार साल से लिव इन में रह रही युवती ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लिव इन में रहते समय बेटी को दिया जन्म।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली युवती का कहना है कि 2020 में उसकी मुलाकात लोहामंडी के रहने वाले रोहित से हुई थी। इसके बाद रोहित उसके साथ लिव इन में रहने लगा, युवती का कहना है कि लिव इन में रहते समय वह गर्भवती हो गई और एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से उसने दूरी बना ली।
करने वाला है दूसरी शादी
युवती ने लिव में रहे रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें आरोप लगाए हैं कि बच्ची का जन्म होने के बाद उसने दूरी बना ली। अब वह किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।