आगरालीक्स…आगरा में उधार पेठा न देने पर दुकानदार को पीटा. पिटाई का वीडियो वायरल…देखें
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में उधर पेठा न देने पर दुकानदार को पीटने का मामला सामने आया है. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वयरल हो गया है. पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
ताजमहल के पास एक पेठे की दुकान है. सोमवार शाम को यहां एक युवक पेठा लेने आया. आरोप है कि उसने दुकानदार से उधार पेठा मांगा. इस पर दुकानदार ने मना कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई. बाद में युवक अपने साथियों को बुला लिया. इसके बाद दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है.