आगरालीक्स…आगरा में ग्वालियर हाइवे पर बन रही टाउनशिप का हुआ पहला बैनामा. किसानों को दिया जा रहा चार गुना मुआवजा
आगरा के ग्वालियर हाइवे पर ककुआ व भांडई में बन रही एडीए की नई टाउनशिप में पहला बैनामा हुआ है. ककुआ के निहालेंद्र कुमार राणा ने 01..91 हेक्टेयर भूमि का एडीए के पक्ष में बैनामा किया है. एडीए की ओर से एक करोड़ चार हजार 400 रुपये का चेक दिया गया है. टाउनशिप के लिए एडीए सहमति से क्रय कर रहा है. इसके लिए किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है.
132.5 हेक्टेयर में विकसित होनी है टाउनशिप
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ और भांडई में 132.5 हेक्टेयर में नई टाउनशिप विकसित की जानी है, इसके लिए 1044 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें से 900 किसान अपनी जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं।
2.10 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक मुआवजा
एडीए द्वारा किसानों की 132 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, इसके लिए किसानों को चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। ककुआ में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित जमीन के लिए किसानों को 2.10 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक मुआवजा दिया जाएगा। जबकि लिंक मार्ग पर स्थित जमीन के लिए 1.50 करोड़ रूपये मुआवजा दिया जाएगा। सामान्य क्रषि भूमि के लिए 1.25 करोड़ रुपये का मुआवजा है। जबकि भांडई में लिंक मार्ग पर 75 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक मुआवजा है और क्रषि भूमि के लिए 60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा है।