आगरालीक्स..…आगरा में एक कारोबारी अपनी पत्नी को होटल में ले गया, वहां पत्नी के साथ ग्रुप सेक्स किया, पत्नी के आरोपों से खलबली मची हुई है, थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई है।
हरीपर्वत क्षेत्र निवासी कारोबारी पर उसकी पत्नी ने ही आरोप लगाए हैं, उनकी शादी को कई साल हो चुके हैं और दो बच्चे हैं। आरोप है कि कारोबारी पति अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्क्रत्य करता था, इसका विरोध करने पर पति ने कई व्हाटसएप ग्रुपों से पत्नी के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने शुरू कर दिए, इससे वह परेशान हो गई। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, इससे आक्रोशित कारोबारी पति ने अपनी पत्नी के वीडियो सार्वजनिक करने शुरू कर दिए, कॉलोनी में उसे बदनाम करने लगा।
होटल में दोस्तों के साथ सेक्स
महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसका पति उसे एक होटल में ले गया, वहां पहले से उसके दोस्त थे। उनके सामने ही अश्लील हरकत करने लगा, पति ने महिला पर दोस्तों के साथ सेक्स करने का दबाव बनाया और दोस्तों के साथ ग्रुप सेक्स किया। किसी तरह से महिला होटल से खुद को बचाकर निकली, इसकी जानकारी परिजनों को दी।
पति और दोस्तों के खिलाफ तहरीर
महिला ने अपने पति और दोस्तों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है, इसमें उन पर होटल में लेजाकर ग्रुप सेक्स करने का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment