Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Rath Yatra will be held in Agra tomorrow on the 144th birth anniversary of Saint Shiromani Yogiraj Sai Leelashah…#agranews
आगरा

Agra News: Rath Yatra will be held in Agra tomorrow on the 144th birth anniversary of Saint Shiromani Yogiraj Sai Leelashah…#agranews

262

आगरालीक्स…आगरा में कल निकलेगी संत शिरोमणी योगीराज साईं लीलाशाह के 144वें जन्मोत्सव पर रथयात्रा, हवन, गौवंश का भंडारे का होगा आयोजन..

साईं जी की कर्मभूमि व तीर्थ स्थल पर कल हर भक्त का मन उत्सव के आनंद में डूबा होगा। संत शिरोमणी ब्रह्मनिष्ठ योगीराज सांई लीलाशाह जी का जन्मोत्सव पर्व 3-4 अप्रैल को हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण गौशाला, न्यू शाहगंज में आयोजित महोत्सव में 3 अप्रैल को शाम 6 बजे भव्य रथयात्रा का आयोजन होगा। सैकड़ों श्रद्धालु सांई जी की पावन कुटिया के दर्शन करेंगे। यह जानकारी न्यू शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारीलाल भगत्यानी ने दी।

बताया कि 3 अप्रैल को साईं लीलाशाह जी की रथयात्रा शाम 6.30 बजे श्रीकृष्ण गौशाला से प्रारम्भ होकर शाहगंज क्षेत्र (गौशाला से प्रारम्भ होकर लाड़ली कटरा, सोरों कटरा, शाहगंज चौराहा, रुई की मंडी, जोगीपाड़ा, भोगीपुरा, सीओडी तिराहा, साकेत कॉलोनी चौराहे से होती हुई श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचेगी) में भ्रमण करेगी। जगह-जगह रथयात्रा का पुष्पों से स्वागत किया जाएगा। इससे पूर्व प्रातः 8.30 बजे सत्गुरु जी का दुग्धाभिषेक, 9.30 बजे हवन व 10 बजे भजन कीर्तन व गौवंश का भंडारा होगा।

दोपहर 12 बजे सभी भक्तों के लिए प्रसाद व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 5 अप्रैल को शाम 7 बजे से श्रीकृष्ण गौशाला के सत्संग हॉल में सांई लीलाशाह भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रख्यात भजन गायक हेमन्त कुमार सांई लीलाशाह की भक्ति के स्वर बिखेरेंगे। साथ ही साईं लीलाशाह जी की जीवनी पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!