आगरालीक्स… मथुरा में दो सर्राफा कारोबारियों की हत्या और लूट के सीसीटीवी पफुटेज वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक बदमाश का चेहरा दिखाई दे रहा है, पुलिस बदमाश पहचानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।
मथुरा के होलीगेट के पास स्थित कोयला वाली गली की है। सोमवार रात को करीब आठ बजे सिविल लाइंस के रहने वाले मयंक अग्रवाल पुत्र मोहनलाल अग्रवाल अपनी सर्राफा की दुकान पर थे। मयंक चेन के नाम से उनकी फर्म है। साथ में उनका बड़ा भाई विकास अग्रवाल भी था। मेरठ निवासी कारीगर अशोक दुकान पर थे। कुछ देर पहले ही डेंपियर नगर निवासी मेघ अग्रवाल जो दिल्ली में ज्वैलरी का कारोबार करते हैं वे मयंक अग्रवाल से मिलने के लिएपहुंचे। सोमवार करीब सवा आठ बजे का चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आठ बदमाश पहुंचे। इन बदमाशों ने पहुंचते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे मेघ अग्रवाल, विकास अग्रवाल की मौत हो गई, मयंक अग्रवाल और कारोबारी अशोक घायल हैं।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है बदमाश का चेहरा
सीसीटीवी पफुटेज में छह बदमाश दिखाई दे रहे हैं, इसमें से तीन के सिर पर हेलमेट है और तीन के चेहरे ढके हुए हैं। इसमें से एक बदमाश का चेहरा आधा खुला हुआ है, वह अंदर घुसता है, उसके हाथ में पिस्टल है। गोरे रंग का, हट्टा-कट्टा बदमाश नीले रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की पेंट पहने हुए है।
महिलाओं द्वारा रेकी किए जाने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात के बाद जिस तरह से बदमाश माल सहित गलियों में गायब हुए, उससे इस बात का शक गहराता है कि वह इलाके से पूरी तरह वाकिफ थे। यही वजह है कि पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि महिलाओं से घटना के बारे में काफी कुछ जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।पुलिस को दो महिलाओं पर वारदात से पूर्व रेकी करने का शक है।
Leave a comment