आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस परीक्षा के लिए आठ अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म। एमएससी कृषि की परीक्षा के समय में बदलाव ( Agra Univ. News )
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, एमएसएसी कृषि की परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक दिया गया था लेकिन अब परीक्षा के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब यह परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आठ अप्रैल तक भरे जांएगे फार्म
एमबीबीएस बैच 2020 के फाइनल प्रोफेशनल पार्ट प्रथम नियमित, नए और पुराने पाठ्यक्रम के मुख्य और सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के लिए छात्र फार्म भर सकेंगे।एमबीबीएस 2018 और उससे पूर्व के बैच के एमबीबीएस बैच 2020 के फाइनल प्रोफेशनल पार्ट प्रथम पुराने पाठ्यक्रम के मुख्य और सप्लीमेंट्री परीक्षा, एमबीबीएस बैच 2019 20 द्वितीय प्रोफेशनल नए पाठ्यक्रम और 2018 बैच के द्वितीय प्रोफेशनल के पुराने पाठ्यक्रम के मुख्य और सप्लीमेंट्री के परीक्षा फार्म आठ अप्रैल तक भरे जा सकेंगे।