आगरालीक्स ….आगरा में नई टाउनशिप के लिए सात और बैनामे हुए, रेट जानकार हैरान रह जाएंगे, छह किसानों को मिले 25 करोड़ रुपये।
आगरा ग्वालियर हाईवे पर ककुआ और भांडई में नई टाउनशिप विकसित की जानी है। 133 हेक्टेयर भूमि पर नई टाउनशिप विकिसित करने के लिए किसानों से जमीन खरीदी जा रही है। एडीए द्वारा गुरुवार को सात किसानों की जमीनों के बैनामे किए गए।
चार भाईयों को मिले 20.88 करोड़ रुपये
नई टाउनशिप के लिए चार भाई श्यामवीर सिंह, कौशल सिंह, बहादुर सिंह और चंदन सिंह से बैनामा कराया गया। इसके लिए उन्हें 20.88 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। वहीं, 0.2000 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराने पर श्यामवीर सिंह को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। वहीं, राजेंद्र सिंह को 0.5600 हेक्टेयर भूमि के बैनामे के लिए 2.89 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया।